फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Threat to blow up Haryana CM office, security agencies on alert

Panchkula News: हरियाणा सीएम ऑफिस उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Threat to blow up Haryana CM office, security agencies on alert
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय को शुक्रवार को फिदायीन हमले के माध्यम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं है। पंजाब सचिवालय की भी एजेंसियों की तरफ से चेकिंग की गई। देर शाम तक यह चेकिंग जारी रही। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी तरह का कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ और इंटेलिजेंस विंग के साथ बाकी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरा सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम भी पहुंची। सचिवालय की अलग-अलग मंजिलों पर जाकर एजेंसियों की तरफ से से चेकिंग की गई। हरियाणा और पंजाब सचिवालय की बिल्डिंग साथ-साथ है, इसलिए हरियाणा सचिवालय में धमकी को सुरक्षा एजेंसियों ने काफी गंभीरता से लिया है। सचिवालय के साथ ही पंजाब विधानसभा और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी है, इसलिए पहले ही इन जगहों पर अधिक सुरक्षा व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed