फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Threat Looms from Open Drain in Sector-16; Theft of Grills Sparks Concern Among Residents

Panchkula News: सेक्टर-16 की ओपन ड्रैन से बढ़ा खतरा, ग्रिल चोरी होने पर लोगों में चिंता

Thu, 28 May 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Threat Looms from Open Drain in Sector-16; Theft of Grills Sparks Concern Among Residents
मानसून से पहले सफाई और मरम्मत की मांग, प्रशासन को भेजी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 में वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई ओपन ड्रैन की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है। वरिष्ठ नागरिक सुभाष पपनेजा ने नगर निगम, पीएमडीए और प्रशासनिक अधिकारियों को ईमेल भेजकर ड्रैन की सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि ड्रैन पर लगी लोहे की एक ग्रिल चोरी हो चुकी है, जबकि दूसरी ग्रिल को भी चोरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि चोरी हुई ग्रिल को तुरंत दोबारा लगाया जाए और अन्य ग्रिलों को सुरक्षित करने के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

सुभाष पपनेजा ने कहा कि पिछले वर्ष इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में पीएमडीए की ओर से ड्रैन की सफाई करवाई गई थी। ऐसे में इस बार भी मानसून से पहले ड्रैन की सफाई और आवश्यक मरम्मत करवाई जानी चाहिए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई और मरम्मत नहीं हुई तो मानसून में हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से ग्रिल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed