फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thousands of workers gathered at Yavanika Park, calling the bill anti-farmer, anti-consumer, anti-employee.

Panchkula News: यवनिका पार्क में उमड़ा हजारों कर्मचारी, बिल को बताया किसान–उपभोक्ता–कर्मचारी विरोधी

Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Thousands of workers gathered at Yavanika Park, calling the bill anti-farmer, anti-consumer, anti-employee.
ऊर्जा भवन और शक्ति भवन के बाहर मांगों को लेकर करते बिजली विभाग के कर्मचारी।
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन ने सरकार और बिजली निगम के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

ऑनलाइन तबादला नीति और बिजली (अमेंडमेंट) बिल 2025 का कर रहे विरोध

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ईईएफआई) के आह्वान पर बुधवार को पंचकूला के यवनिका पार्क में हजारों बिजली कर्मचारी सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने ऑनलाइन तबादला नीति और बिजली (अमेंडमेंट) बिल 2025 का सख्त विरोध किया।
राज्यभर से आए कर्मचारियों के विशाल प्रदर्शन का संचालन कार्यवाहक महासचिव राजेंद्र राणा ने किया। कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली विभाग) और सभी निगमों के एमडी को मांगपत्र सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ईईएफआई के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बिजली (अमेंडमेंट) बिल 2025 को किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे राष्ट्रविरोधी तक करार दिया। उन्होंने 30 जनवरी 2026 को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने और कर्मचारियों की समस्याओं की निरंतर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में गोपाल जोशी, शब्बीर अहमद गनी, सुरेंद्र यादव, सुदाम पाल, संजीव ढांडा, लोकेश, संदीप सहारण, पुनम कुंडू, रेनू कुमारी, सरोज दहिया समेत यूनियन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
ऑनलाइन तबादला नीति को तुरंत रद्द किया जाए।
कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
एनपीएस से रिटायर्ड कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा दी जाए।
बिजली कर्मचारियों को 7,000 रुपये प्रतिमाह रिस्क भत्ता दिया जाए।
स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए।
बिजली घरों में लोड अनुसार नए पदों पर भर्ती हो।
महिला कर्मचारियों के लिए क्रेच रूम और कार्य समय में राहत दी जाए।
कर्मचारियों को यूटिलिटी बदलने का विकल्प दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed