{"_id":"6920d47ee7347697fd0b6886","slug":"thousands-of-people-are-reaching-saras-mela-more-number-of-women-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129797-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरस मेले में पहुंच रहे हजारों लोग, महिलाओं की संख्या अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरस मेले में पहुंच रहे हजारों लोग, महिलाओं की संख्या अधिक
विज्ञापन
देशभर के स्वयं सहायता समूह और कारीगर सांस्कृतिक झलक कर रहे पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेला इस बार आकर्षण का केंद्र बन गया है। मेले में प्रतिदिन हजारों लोग पहुंच रहे हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक दिखाई दे रही है।
बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रशासन ने मेले की अवधि बढ़ाकर 23 नवंबर तक कर दी है ताकि लोग हस्तशिल्प, संस्कृति और व्यंजनों का भरपूर आनंद ले सकें। देशभर के स्वयं सहायता समूह और कारीगर अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक यहां प्रस्तुत कर रहे हैं। मेला सुबह 10 बजे से रात 9 बजे चलता है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रोग्राम मैनेजर ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित आएं और भारत की कला, संस्कृति और स्वाद की इस अनोखी झलक का आनंद लें।
मेला की प्रमुख विशेषताएं
पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडमेड ज्वेलरी, कपड़े, गृह सज्जा सामग्री और ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद।
क्षेत्रीय व्यंजन और फूड स्टॉल पर लंबी कतारें।
महिलाओं द्वारा हैंडलूम और आभूषण स्टॉल पर विशेष खरीदारी।
सांस्कृतिक मंच पर रोजाना लोक नृत्य, संगीत और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम।