{"_id":"64b2f8b09e287c75570c4dc7","slug":"thousands-of-kanwariyas-did-shiva-jalabhishek-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-2276-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हजारों कांवड़ियों ने किया शिव जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हजारों कांवड़ियों ने किया शिव जलाभिषेक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। महादेवपुर सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। शुक्रवार रात से ही सकेतड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, जोकि शनिवार देर रात तक लगा रहा। श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट महादेवपुर सकेतड़ी प्रबंधन समिति के प्रधान केडी शर्मा, डायरेक्टर नरेश नारंग, उपप्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि करीब पांच हजार कांवड़ियों ने जल चढ़ाया है। रात 12 बजे ही नियमित तौर पर माथा टेकने के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही दूध, जल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
16 जुलाई रात दस बजे तक भंडारा चलेगा
प्राचीन शिव मंदिर की कमेटी श्री शिव मंदिर नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट महादेवपुर (पंचकूला) के प्रेसिडेंट केडी शर्मा ने बताया कि इस बार सप्ताह में दो दिन सोमवार और रविवार को खीर पूड़े का भंडारा लगाया जाएगा।
शिव मंदिर में दर्शन करने का महत्व
प्राचीन शिव मंदिर की कमेटी के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि महादेवपुर सकेतड़ी स्थित मंदिर के पांच सोमवार दर्शन करने पर लोगों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग श्रद्धा के साथ शिवलिंग का पूजन करते हैं। सावन में इस मंदिर में एक मेला लगता है। श्रद्धालुओं के दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं, और श्रावण की शिवरात्रि को पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता के अनुसार इस मंदिर में पांडवों ने भी पूजा-अर्चना की है। यहां पर सभी जाति व धर्म के लोग पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
शहर के अन्य मंदिरों में उमड़े भक्त
शहर के सेक्टर-9, 17 गौरी शंकर मंदिर, 19 प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से लोगों ने शिवलिंग का भव्य शृंगार करते हुए जलाभिषेक किया। मंदिरों में चार प्रहर की पूजा की गई। इसके अलावा सेक्टर-15 स्थित रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-17 गौरी शंकर मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा हुई।