फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Those who drink alcohol in the open are in trouble, police will take action

Panchkula News: खुले में शराब पीने वालों की खैर नहीं, पुलिस करेगी कार्रवाई

Wed, 20 Nov 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Those who drink alcohol in the open are in trouble, police will take action
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। लोग मार्केट, स्कूल, अस्पताल, स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक परिवहन के साधनाें के पास लोग शराब न पीएं। इसके लिए पुलिस बल को तैनात कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को ऐसी जगहों का औचक निरीक्षण करने को भी कहा गया है। इसके अलावा आमजन से अपील कर कहा है कि अगर उनके पास सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन व बेचने की कोई सूचना है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दे। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। मालूम हो कि शहर में शाम होते ही मयखाने का माहौल नजर आने लगता है। लोग दुकानों से शराब खरीदने के बाद सड़क पर ही पीना शुरू कर देते हैं। शराबियों की सुविधा के लिए दुकानों के आसपास कई रेहड़ियां भी लग जाती हैं। ऐसे सार्वजनिक मयखानों के पास से गुजरने वाली महिलाएं और बच्चों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed