फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Those who do corruption in jobs will not be spared: CM

भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं, गड़बड़ी वालों की जानकारी दें, तुरंत होगी कार्रवाई ः मनोहर लाल

Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Those who do corruption in jobs will not be spared: CM
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जारी है। यदि विपक्ष के पास भी प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे राज्य चौकसी ब्यूरो या कोर्ट को दें, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन स्थगन प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष यह बात मानता है कि मैं ईमानदार हूं तो फिर शंका क्यों। हमें अपनी जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा है। एचपीएससी में एक व्यक्ति के कारण पूरी संस्था पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते। जिस पर अंगुली उठेगी, उसे पकड़ा जाएगा। हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के 84 हजार नौकरियां दी हैं, उसमें गरीब व्यक्ति भी शामिल हैं। पूर्व की सरकारों में चेहरा देखकर तिलक किया जाता था। लोग अपने गहने तक बेचकर नौकरियां खरीदते थे लेकिन अब योग्यता के आधार पर बिना किसी पर्ची और खर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं। युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नकाल...
भ्रष्टाचार का ठिकाना नहीं, सिस्टम सुधारो विज साहब : रामकुमार गौतम
मेरी नजर में आप इमानदार, सदन में लगे खूब ठहाके
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का कोई ठिकाना नहीं है। गृह मंत्री अनिल विज मेरी नजर में इमानदार हैं। विज साहब थोड़ा सिस्टम को ठीक करें। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे। गौतम ने बास नगर क्षेत्र के सीवरेज की निकासी के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सवाल पूछा था। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान में बास कस्बे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कोई सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई है। भूमि मालिकों से आज तक भूमि का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। भूमि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका कार्यालय भवन निर्माण के लिए भाकलाना रोड पर चार एकड़ जगह निर्धारित की है। अनुमान तैयार होने और धनराशि मिलने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू करेंगे। सरकार चाहती है कि शहर में एक एजेंसी ही सीवरेज का काम करे, चाहे वह एचएसवीपी, यूएलबी हो या जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed