{"_id":"6a500584aecc09bf270157fb","slug":"third-member-of-gang-arrested-for-securing-bail-for-ndps-accused-using-forged-documents-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138525-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी दस्तावेजों से एनडीपीएस आरोपी की कराई जमानत, गिरोह का तीसरा सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी दस्तावेजों से एनडीपीएस आरोपी की कराई जमानत, गिरोह का तीसरा सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आधार कार्ड, शपथ पत्र और जमीन के रिकॉर्ड का किया था इस्तेमाल, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के पटियाला का रहने वाला है और उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। उसकी पहचान राजन दास के रूप में हुई है। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक निर्दोष व्यक्ति की जमीन की जमाबंदी और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, शपथ पत्र, फोटो और अन्य दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एनडीपीएस मामले के आरोपी बबली की अदालत से जमानत कराई गई थी।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब अदालत ने जमानतदार के रूप में पेश किए गए मोहन सिंह को तलब किया। वास्तविक मोहन सिंह ने अदालत में बताया कि उसने कभी किसी आरोपी की जमानत नहीं दी और उसके नाम से लगाए गए सभी दस्तावेज फर्जी हैं। केवल उसकी जमीन की जमाबंदी का दुरुपयोग किया गया था।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने अदालत से जमानत संबंधी रिकॉर्ड हासिल किए और वास्तविक मोहन सिंह के बयान दर्ज किए। जांच में यह भी सामने आया कि उसकी जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया था।
सेक्टर-1 चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राममेहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 जुलाई को पहले बालकृष्ण और अरविंद कुमार (दोनों निवासी अंबाला) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि फर्जी जमानत के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति ने तैयार किए थे। इसी आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि तीसरे आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले चंडीगढ़ और अंबाला में भी दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस साजिश में कुछ और लोग शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।