{"_id":"6783275094e1f2d5e30f534e","slug":"third-eye-became-weak-challan-became-less-thieves-and-snatchers-became-free-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118572-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीसरी आंख हुई कमजोर, चालान हुए कम, चोर-झपटमार हुए उन्मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीसरी आंख हुई कमजोर, चालान हुए कम, चोर-झपटमार हुए उन्मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से ऑनलाइन चालानों की संख्या घटकर जहां आधे से कम रह गए हैं, वहीं शहर में चोरी, छीनाझपटी के अलावा अन्य आपराधिक मामले भी बढ़ गए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खराब बताए जा रहे हैं।
शहर में लोगों की सुरक्षा के लिए 473 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चौराहों पर लगे कैमरे खराब होने से आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस को दिक्कत हो रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जहां पहले ऑनलाइन 400 से अधिक चालान होते थे, अब प्रतिदिन 200 से 250 हो रहे हैं। जिले में लगे सभी कैमरों को ठीक करवाने के लिए मेयर ऑफिस डेली रिपोर्ट भेजी जाती है। शहर में कैमरों से नजर रखने वाले सेंटर में सात कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
70 प्रतिशत केसों में होती है पहचान
पुलिस ने दावा किया है कि कैमरे की मदद से 70 प्रतिशत से अधिक केस में आरोपी पकड़े जाते हैं। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान भी हो जाती है और इसी के आधार पर गिरफ्तारी की जाती है। कुछ केसों में आरोपी हेलमेट पहना होता है तो गाड़ी के नंबर से पकड़ा जाता है। इसके अलावा गलत साइड पर कार, बाइक और ऑटो लेकर जाने वालों का चालान किया जाता है। चौक-चौराहों में कैमरे लगे होने की वजह से आरोपी अब गलियों से जाने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने की घटनाओं में यह देखा गया है कि स्नैचिंग और चोरी करने वाले आरोपी सुनसान गलियों में ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
डेली रिपोर्ट भेजने बावजूद नहीं हुई मरम्मत
सेक्टर-14 में बने सीसीटीवी सेंटर से डेली 473 कैमरों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और महापौर के पास भेजी जाती है। इसमें जो कैमरे बंद रहते हैं उनके बारे में बताया जाता है कि किस चौक और रोड पर कैमरा बंद है। डेली रिपोर्ट भेजने पर कैमरे ठीक नहीं हो रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहाें जैसे सेक्टर-14, 15, 4, 11, 21 और अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ सेक्टर-5 के आसपास के क्षेत्रों में कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।
पूरे जिले में 473 कैमरे लगे हैं। शहर में बंद कैमरों को जल्द ठीक कराने के लिए कंपनी को बोला गया है। सड़कों पर खोदाई का काम चलने की वजह से कुछ कैमरे बंद हैं। सेंटर से मिले रिपोर्ट के आधार पर सभी कैमरों को ठीक करवाया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, महापौर, नगर निगम
शहर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे है। कुछ जगहों पर जो कैमरे बंद हैं, उनको ठीक करवाने के लिए महापौर को रिपोर्ट भेजी गई है। - मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी यातायात

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना