फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Third accused arrested in fraud of Rs 57.90 lakh, sent on six-day remand

Panchkula News: 57.90 लाख की ठगी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, छह दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 17 Aug 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in fraud of Rs 57.90 lakh, sent on six-day remand
पंचकूला। साइबर थाने की टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर 57.90 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को 13 अगस्त को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बीरबल उर्फ सुनील निवासी गांव सौंडवा जिला चूरु राजस्थान के रूप में हुई है। साइबर टीम ने आरोपी को 14 अगस्त को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



21 जनवरी, 2025 को थाना साइबर क्राइम पंचकूला में दर्ज एक मामले में 83 वर्षीय बुजुर्ग राजेन्द्र निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, ने शिकायत दी थी। उनसे डिजिटल माध्यम से पुलिस अधिकारी बताकर डर पैदा किया और फिर धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि वह एचएमटी पिंजौर से सेवानिवृत्त हैं। 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को हैदराबाद स्थित पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर उक्त रकम ठग ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पहले ही 29 जुलाई को जिला हिसार के गांव दडौली से दो आरोपियों मनीष और अमित को गिरफ्तार किया था। जिनको पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया था। इनसे मिली जानकारी के आधार पर ही आरोपी बीरबल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed