फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Third accused arrested for Rs 10.81 lakh fraud in the name of share trading, entire amount recovered

Panchkula News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 10.81 लाख की ठगी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम रिकवर

Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for Rs 10.81 lakh fraud in the name of share trading, entire amount recovered
पंचकूला। पिंजौर निवासी एक बुजुर्ग के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 10.81 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजरात निवासी मोहनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीडि़त से ठगी गई पूरी 10.81 लाख रुपये की राशि भी रिकवर कर ली है। जांच के अनुसार, पिंजौर निवासी बुजुर्ग को अज्ञात ठगों ने फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और उन्हें एक फर्जी मार्जिन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में चरणबद्ध तरीके से कुल 10.81 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने पीडि़त को भरोसे में रखने के लिए फर्जी स्क्रीनशॉट और दस्तावेज भेजकर यह दिखाया कि उनका निवेश तेजी से बढ़ रहा है और उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। हालांकि बाद में पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed