फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves keep an eye on the parks of Sector 5, police failed to stop them

Panchkula News: सेक्टर-5 के पार्कों पर चोरों की नजर, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम

Fri, 28 Jun 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves keep an eye on the parks of Sector 5, police failed to stop them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 के पार्कों पर चोरों की नजर है। रात हो या दिन चोर बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। अब लोग पार्क के बाहर अपनी साइकिलें और अन्य वाहन पार्क करने से डरने लगे हैं। पिछले 10 दिन में चोरों ने पार्क के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर जेवर चुराने, एक मोटरसाइकिल के अलावा दो साइकिल चोरी करने की वारदातों अंजाम दिया है। चोरी की सभी एफआईआर सेक्टर-5 थाने में दर्ज की गई है।
शीशा तोड़ कार से की चोरी
बलटाना निवासी रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे अपने परिवार के साथ 15 जून की रात सेक्टर-5 यवनिका पार्क घूमने गई थी। रात करीब 11 बजे वे पार्क से बाहर आए तो उनके रिश्तेदार का कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर से उनकी बेटी का पर्स गायब था। पर्स से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की दो पायल और दो हजार रुपये थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

यवनिका पार्क से दो साइकिल चोरी
सेक्टर-14 निवासी ज्योति सैनी ने बताया कि 20 जून की शाम करीब 6 बजे उनका बेटा अपनी साइकिल से अपने दोस्त के साथ साइकिलिंग करने के लिए गया था। दोनों अपनी साइकिल बाहर खड़ी करके सेक्टर-5 यवनिका पार्क के अंदर चले गए। दोनों करीब सात मिनट बाद बाहर आए तो उनकी साइकिलें चोरी हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जून को मोटरसाइकिल हुई चोरी
सेक्टर-2 माजरी गांव निवासी लख्मी ने बताया कि 24 जून की रात करीब नौ बजे वह पार्क में घूमने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्क के बाहर पार्किग एरिया में खड़ी की थी। पार्क में घूमने के बाद जैसे ही वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पार्कों के बाहर पुलिस गश्त बढ़ा दी है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रुपेश चौधरी, एसएचओ सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed