फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves cut tube well wires near Vigilance police station, drinking water supply disrupted in Rajiv Colony for three days

Panchkula News: विजिलेंस थाना नाके के पास ट्यूबवेल के तार काट ले गए चोर, राजीव काॅलोनी में तीन दिन से पेयजल की सप्लाई बाधित

Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut tube well wires near Vigilance police station, drinking water supply disrupted in Rajiv Colony for three days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-17 के विजिलेंस नाके के पास तीन ट्यूबवेलों के तार चोर काट ले गए हैं। जिसके चलते राजीव कालोनी में तीन दिन से पेयजल की सप्लाई बाधित है। नतीजतन लोगों को मौलीजागरां के ट्यूबवेल पर पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। लोगों की भीड़ देख वहां के भी ट्यूबवेल ऑपरेटर लोगों को भगा देते हैं। इस कारण करीब दो हजार लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। पिछले दो दिन बिना नहाए स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा कार्यालय जा रहे हैं। पानी की कमी के कारण घर की महिलाएं कपड़े भी नहीं धो पा रही हैं। हालांकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग ने दावा किया है कि 24 घंटे में पेयजल की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।


औद्योगिक क्षेत्र के चार ट्यूबवेलों से तार चोरी
सेक्टर-17 विजिलेंस नाका के पास ट्यूबवेल पर तैनात एचएसवीपी के कर्मचारियों ने बताया कि चोरी की वारदात बढ़ गई है। सिर्फ सेक्टर-17 के ट्यूबवेल ही नहीं वीरवार की रात औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के चार ट्यूबवेलों के तार भी चोर काट ले गए हैं। यहां चोरी की वारदात रुक नहीं रही है। पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए। एक तार एक लाख रुपये की आती है, इससे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed