{"_id":"6650e259b3a110b7100b80a4","slug":"they-broke-the-cctv-camera-installed-outside-the-contract-and-stole-dvr-and-liquor-boxes-panchkula-news-c-87-1-pan1001-112253-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ठेके के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर और शराब की पेटियां चुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ठेके के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर और शराब की पेटियां चुराईं
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 ओल्ड पंचकूला स्थित ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर और शराब की पेटियां चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 पुलिस ने ठेके मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर खड़ग मंगोली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर अन्य की तलाश करेगी।
शराब ठेकेदार हर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक 23 मई की शाम 6 बजे से शराब का ठेका बंद था। ठेके में शराब की पेटियां रखी थीं। शुक्रवार 24 मई की सुबह ठेके के सामने का कैमरा और डीवीआर गायब मिला। ठेके का शेड भी टूटा था। शराब की कुछ पेटियां गायब थीं। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बयान लिया।
सेक्टर-1 पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी खड़ग मंगोली निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिवम ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसने चार लड़कों के साथ मिलकर ठेके के साथ लगते पेड़ पर चढ़कर पहले कैमरे को तोड़ा और उसके बाद शेड तोड़कर ठेके के भीतर घुसे। वहां शराब की पेटियां और डीवीआर चोरी की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चुनाव ड्यूटी लगी होने के बावजूद अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।