फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be recruitment for 17 SPO posts in the police department

Panchkula News: पुलिस विभाग में 17 एसपीओ के पदों पर होगी भर्ती

Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There will be recruitment for 17 SPO posts in the police department
21 अप्रैल को सुबह आठ बजे जिला पुलिस लाइन मोगीनंद में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 21 के तहत 17 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के पदों पर एक वर्ष की अनुबंध आधारित भर्ती की जाएगी। यह पद केवल भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से सेवानिवृत्त कर्मचारी, हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल (एचएसआईएसएफ व एचएपी) से बर्खास्त सिपाही व वर्ष 2004 में चयनित हरियाणा सशस्त्र पुलिस के 819 सिपाहियों के लिए आरक्षित हैं। इस पद के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे बजे जिला पुलिस लाइन, मोगीनंद में अपने मूल प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो समेत उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अनुशासनहीनता और चिकित्सा आधार पर सेवा से पृथक न किए गए हों।



साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में कोई लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षण नहीं होगा। चयनित एसपीओ को महीने की 20,000 सैलरी वर्दी, जूते के लिए 3,000 की राशि और सरकारी दौरे पर 150 रुपये प्रतिदिन यात्रा भत्ता और टीए डीए आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान मृत्यु, स्थायी विकलांगता व गंभीर चोट पर अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। नियुक्ति गृह थाना को छोड़कर निकटतम थाने में की जाएगी। वहीं आवश्यकता अनुसार किसी अन्य जिले में भी तैनाती की संभावना रहेगी। चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन के कैप्सूल प्रशिक्षण कोर्स में भाग लेना अनिवार्य होगा। असंतोषजनक आचरण या फिर आवश्यकता न होने पर कभी भी कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया हो सकती हैं। नियुक्ति का कोई स्थायी दावा नहीं होगा। अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों को राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed