फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be physical verification of disabled certificates

Panchkula News: दिव्यांग सर्टिफिकेटों की होगी फिजिकल वेरिफिकेशन

Tue, 28 Mar 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
There will be physical verification of disabled certificates
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में दिव्यांग सर्टिफिकेट प्राप्त लोगों की फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने का फैसला किया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने यह फैसला लगातार मिल रहीं उन शिकायतों के आधार पर लिया है जिसमें आरोप लगाया जा रहा था कि अनेक तंदरुस्त लोगों ने भी दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाए हुए हैं, जिनकी बदौलत वह दिव्यांगों को मिलने वाली सभी सुविधाएं लेने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिव्यांग सर्टिफिकेट प्राप्त व्यक्ति को नौकरी में 2 साल की एक्सटेंशन और आयकर में छूट का लाभ भी मिलता है। विभाग की मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने जाली सर्टिफिकेट के बारे में मिली शिकायतों पर उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले का दिव्यांग वर्ग के संगठन ने स्वागत किया है। संगठन के नेता प्रिंसिपल जसपाल सिंह ने कहा कि इस संबंध में लंबे समय से जांच की मांग की जा रही थी क्योंकि तंदुरुस्त लोग भी नकली दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं और दिव्यांगजनों का हक मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को संगठन की बैठक में सरकार के फैसले का स्वागत करने के साथ ही यह अपील भी की गई कि जांच को जल्द से जल्द पूरा करके दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed