फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be no mercy for rioters and drug smugglers, former councilor sought police protection.

Panchkula News: हुड़दंगियों और नशा तस्करों की खैर नहीं, पूर्व पार्षद ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
There will be no mercy for rioters and drug smugglers, former councilor sought police protection.
वार्ड-7 में अतिरिक्त बल, नाके और गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। होली के त्योहार से पहले वार्ड नंबर-7 की पूर्व पार्षद ऊषा रानी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। उन्होंने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को पत्र लिखकर हुड़दंगियों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई तथा कड़े सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया है।
पूर्व पार्षद ने आशंका जताई कि उनके द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान से बौखलाए असामाजिक तत्व त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि गांव बुढनपुर और इंदिरा कॉलोनी में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, ऐसे में एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। पूर्व पार्षद ने पत्र की प्रति चौकी इंचार्ज सेक्टर-16 को भी भेजी है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन कड़ा संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि क्षेत्रवासी बिना भय के शांतिपूर्ण तरीके से होली मना सकें।
विज्ञापन


नशा तस्करों से खतरे की आशंका
ऊषा रानी ने बताया कि वार्ड-7 में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ उन्होंने अभियान छेड़ रखा है। इसके चलते उन्हें और उनके परिवार को असामाजिक तत्वों से जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
अतिरिक्त पुलिस बल: होली के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस तैनात की जाए।
नियमित गश्त: पीसीआर और राइडर्स की गश्त बढ़ाकर शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए।
विशेष पुलिस नाके: उनके कार्यालय के सामने तथा बुढनपुर और इंदिरा कॉलोनी के प्रवेश द्वारों पर अस्थायी नाके लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed