{"_id":"6663998b21dd14420c03cd64","slug":"there-will-be-no-cut-in-ration-nor-in-cards-cm-mann-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-439999-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: न राशन में और न कार्ड में होगी कटौती होगीः सीएम मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: न राशन में और न कार्ड में होगी कटौती होगीः सीएम मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। चुनावी माहौल खत्म होते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को एक्शन मोड में दिखाई दिए। सीएम मान ने राज्य सरकार द्वारा शुरू की घर-घर राशन स्कीम के संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने यह स्पष्ट किया कि न राशन और न ही कार्ड में कोई कटौती होगी। दरअसल चुनाव से पहले कई राशन कार्ड होल्डरों का लाभार्थियों की श्रेणी में से नाम काटने की बात सामने आई थी। इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी पिटीशन दायर की गई है, जोकि लंबित है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए कुछ राजनैतिक दलों ने यह अफवाह फैलाई थी। सीएम ने कहा कि राशन में या लाभार्थियों की कटौती नहीं की जाएगी। स्कीम के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को यह सुविधा मिल रही है और उनको पूरा राशन दिया जा रहा है। मान ने कहा कि उन्होंने राज्य भर के सभी डिप्टी कमिश्नरों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है जिससे लाभार्थियों को इस स्कीम का बाकायदा लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे पंजाब के लिए बड़े गौरव और संतोष की बात है कि राज्य भर में स्थापित की गई माॅडल फेयर प्राइस शाॅप ( एमएफपीएस) द्वारा लाभार्थियों को राशन बांटा जा रहा है। 40.19 लाख राशन कार्डों से 1.54 करोड़ लाभार्थी राशन प्राप्त कर रहे हैं और यह सुविधा हर तरह से जारी रहेगी।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह स्कीम लोगों को राशन की निर्विघ्न और दिक्कत रहित डिलीवरी की व्यवस्था करती है। वह दिन बीत चुके हैं जब लोगों को लंबी लाइनों में खड़े होकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत मिलते अनाज को प्राप्त करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को रोजमर्रा के काम छोड़ने या असमय अनाज लेने समय बहुत बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब लाभार्थियों के घरों के नजदीक राशन का वितरण करके एक नए युग की शुरुआत की गई है, जिससे लाभार्थियों को राशन लेने के लिए खास कर खराब मौसम में लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जहां लोगों को पौष्टिक अनाज मुहैया करवाना यकीनी बनाया जाएगा, वहीं उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत भी होगी।