फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There will be a rethink on putting the picture of the former Prime Minister in the Sikh Museum

Panchkula News: सिख म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री का चित्र लगाने पर होगा दोबारा विचार

Fri, 23 May 2025 09:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
There will be a rethink on putting the picture of the former Prime Minister in the Sikh Museum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह की तस्वीर केंद्रीय सिख अजायबघर में लगाने के एसजीपीसी द्वारा पास किए गए प्रस्ताव को लेकर सिख संगत का रोष बढ़ रहा है। जिसके चलते अब उनका चित्र लगाने के मुद्दे पर एसजीपीसी बैक फुट पर आती दिखाई दे रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पटियाला जेल में बंद आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना की चिट्ठी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने का फैसला टाल दिया है। कमेटी का कहना है कि इस पर पुनर्विचार होगा और सिख संगत की राय ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि 13 मई 2925 को एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि डा. मनमोहन सिंह समेत पांच पंथक हस्तियों की तस्वीरें कमेटी के सिख म्यूजिम में लगाई जाएंगी। पटियाला जेल में बंद आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना ने एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह को पत्र लिख कर उक्त फैसले पर एतराज जताया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed