{"_id":"62ec21131f1baa172d37fef1","slug":"there-was-no-hearing-on-any-complaint-of-pwd-people-expressed-their-anger-when-the-officials-did-not-reach-the-spot-pkl-office-news-pkl458635287","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी की किसी भी शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई, अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी की किसी भी शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई, अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
रायपुररानी। बीडीपीओ कार्यालय में कालका के पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करवाया। ब्लॉक स्तर की मुख्य बैठक में पीडब्ल्यूडी के क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारियों के न पहुंचने के कारण किसी भी शिकायत पर सुनवाई नही हो सकी। मोरनी ब्लॉक के पहुंचे कर्मचारी द्वारा किसी भी शिकायत पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। क्षेत्रवासियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताकर प्रशासनिक नियमों की अवहेलना करने की मांग पूर्व विधायक के समक्ष उठाई।
रायपुररानी मुख्य रोड पर डिवाइडर निर्माण को लेकर बैठक में पहुंचे ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने आईटीआई और कस्बे में स्थित स्टेडियम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर तुरंत प्रभाव से डिवाइडर से कट लगाकर रास्ता देने संबंधी लिखित में शिकायत दी। बैठक में पीडब्ल्यूडी, बीडीपीओ, राजस्व, पुलिस और पेयजल संबंधी समस्याएं रखी गईं। इसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया गया जबकि कई समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान रायपुररानी थाना प्रभारी निर्मल सिंह, एसएमओ डॉ. संजीव गोयल, बीडीपीओ परमानंद, तहसीलदार वरिंद्र गिल, बिजली निगम के एसडीओ आयुष गर्ग, पब्लिक हेल्थ के जेई सतवीर तंवर और इंद्राज, निवर्तमान सरपंच मुकेश छाबड़ा, इंद्र लाल जुनेजा, जिला सचिव रामरत्न शर्मा, जितेंद्र नाथ शर्मा, हरपाल राणा, प्रतिभा शर्मा, शाम लाल फिरोजपुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरसेम शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू हरयोली, प्रीतम सैनी बडौना, गौरव खेड़ी, जितेंद्र सैनी दंदलावड़, महबूब खान, रामा कश्यप, कृष्ण सैनी, पिंकी शर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक ने 13 से 15 अगस्त तक चलाए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के बारे में चर्चा कर रणनीति तय की।