फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There was an argument in the parking lot of Civil Hospital about 17 hours ago, the woman's body reached for postmortem the next day

Panchkula News: करीब 17 घंटे पहले नागरिक अस्पताल की पार्किंग में हुई बहस, दूसरे दिन पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गया महिला का शव

Mon, 19 Feb 2024 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
There was an argument in the parking lot of Civil Hospital about 17 hours ago, the woman's body reached for postmortem the next day
आईटी पार्क में 14 फरवरी को खड़क मंगोली निवासी महिला का शव मिलने का मामला, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खड़क मंगोली निवासी महिला की बेरहमी से हत्या कर शव सेक्टर-22 आईटी पार्क के समीप फेंकने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला 13 फरवरी की शाम को करीब आठ बजे नागरिक अस्पताल में मौजूद थी। दूसरे दिन 17 घंटे बाद 14 फरवरी को दिन में करीब एक बजे महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। 13 फरवरी की रात आठ से दो बजे के मध्य महिला की बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों खड़क मंगोली निवासी प्रमोद और अभिषेक को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात अभिषेक और प्रमोद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल गए थे। पार्किंग में उनको सुनीता मिली। इसके बाद तीनों कार में बैठकर बातें करने लगे। बातों ही बातों में सुनीता प्रदीप के परिजनों के बारे में गलत टिप्पणी करने लगी। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्से में प्रदीप और अभिषेक ने कार की सीट बेल्ट से सुनीता का गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की। इस दौरान कुछ देर तक जब सुनीता ने कोई हरकत नहीं की तो दोनों आरोपी उसे कार से आईटी पार्क ले गए। आईटी पार्क पहुंचने पर जैसे ही उसको कार से नीचे गिराने लगे तो उसे होश आ गया। इसके बाद दोनों ने लोहे के कटर से सुनीता के सिर और चेहरे पर लोहे के कटर से कई वार किए।
इसके बाद फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला घोंटना बताया जा रहा है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उत्तराखंड भाग गए। वहां दोनों ने मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की तो उनके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला पिछले काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसके चार बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार और गाड़ी बरामद की जाएगी। एक आरोपी ऑटो चलाता है और दूसरा सैलून में काम करता है। चंडीमंदिर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश भी थी महिला से
क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि महिला से आरोपियों की पुरानी रंजिश भी थी। इसी वजह से कार में उनकी बहस हो गई। 14 फरवरी की दाेपहर को महिला का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed