{"_id":"60bb9e4f8ebc3e84671cc30c","slug":"there-should-be-a-cbi-inquiry-into-selling-the-vaccine-sad-panchkula-news-pkl4156968119","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन बेचने की सीबीआई जांच हो : शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन बेचने की सीबीआई जांच हो : शिअद
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच कोविड वैक्सीन बेचे जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर शिअद 7 जून को मोहाली स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास को घेरेगी। आवास के बाहर दो घंटे धरना देकर शिअद प्रधान बलबीर सिद्धू की बर्खास्तगी की मांग करेंगे। धरने में पार्टी के सभी विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार यह स्वीकार कर चुकी है कि उसने केंद्र से निजी अस्पतालों को प्राप्त एक लाख वैक्सीन की खुराकों में से 80 हजार को गलत तरीके से मोटे अंतर से बेच दिया है। बाद में खुराक पर और प्रीमियम वसूलने की भी अनुमति दे दी, लेकिन सरकार ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
चीमा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू जो वैक्सीन खुराक के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं, उन्हें निजी अस्पतालों में खुराकों को मुफ्त में भेजा जाना चाहिए था, ने 1560 से लेकर 2000 रुपये के हिसाब से प्रति डोज को बेचा। इससे साफ जाहिर है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक भ्रष्ट मंत्री का संरक्षण कर रहे हैं। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए मंत्री के आवास पर दो घंटे धरना देकर इस अभियान को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शिअद प्रवक्ता ने बताया कि यदि कांग्रेस ने इस मामले की जांच सीबीआई से नहीं करवाई तो 2022 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनते ही इस घोटाले की सीबीआई से जांच करवाई जाएगी।
सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए : आप
आम आदमी पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने वैक्सीन बेचे जाने के मामले में बड़े घोटाले का अंदेशा जताया है। चीमा ने इसके लिए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री से बलबीर सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही कथित वैक्सीन घोटाले से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्रवाई करने की मांग की।