{"_id":"685eee7bf34cfd78b900501d","slug":"there-is-no-supply-of-drinking-water-in-sector-17-rajiv-colony-for-two-days-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124081-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर -17 राजीव कॉलोनी में दो दिन से नहीं पीने के पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर -17 राजीव कॉलोनी में दो दिन से नहीं पीने के पानी की सप्लाई
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर -17 राजीव कॉलोनी के लोग पिछले दो दिन से पीने के पानी की सप्लाई न होने से परेशान हैं। उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। या फिर पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की सबसे बड़ी समस्या यहां पानी आने का कोई तय समय नहीं है। ट्यूबवेल ऑपरेटरों की अपनी मनमर्जी से यहां पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले दो दिन से कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगाई हैं। लेकिन किसी ने उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे आमजन में रोष है। स्थानीय विजय सैनी, गुलाब चंद, जगदीश, अशोक कुमार, रामचंद व अन्य ने सरकार से समस्या के समाधान की मांग की है।
पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है
कॉलोनी में पेयजल सप्लाई न होने से और यहां पानी का अन्य कोई साधन न होने से कॉलोनी के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा हैं या फिर दूसरी जगह से पानी लाना पड़ रहा हैं। -राजो देवी स्थानीय।
विभाग द्वारा कॉलाेनी में अगर पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं हुई तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। जल्द समस्या के समाधान किया जाए-कृष्णा देवी,स्थानीय।
विज्ञापन
विभाग की अनदेखी के चलते दो दिन से पेयजल सप्लाई ठप है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या से विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।-वीना देवी,स्थानीय।
गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। विभाग टूटी लाइनों को बहाना बनाकर कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं कर रहा।-सीमा देवी, स्थानीय।
पानी की पाइपलाइनें टूट गई थी
कॉलोनी में पीएमडीए विभाग की ओर से नाले की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इससे पीने के पानी की पाइपलाइनें टूट गई थी, लेकिन अब सभी जोड़ दी है। अब कॉलानी में पानी की सप्लाई हो रही है।- नरसिंह,जेई पब्लिक हेल्थ