फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no Modi wave in the country, if there was then BJP would not have put Kejriwal and Hemant Soren in jail: Mann

देश में कोई मोदी लहर नहीं, अगर होती तो भाजपाई केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते : मान

Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
There is no Modi wave in the country, if there was then BJP would not have put Kejriwal and Hemant Soren in jail: Mann
चंडीगढ़। झारखंड में रविवार को इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई। रैली में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं है। आज हम सभी लोग यहां देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने के लिए इकट्ठे हुए हैं। भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसीलिए गिरफ्तार किया गया, ताकि वे चुनाव प्रचार न कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 सीट का नारा भी एक जुमला है। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। अगर लहर होती तो भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं, क्योंकि वह जहां भी जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के नाम की दो कुर्सियां खाली रखी गई थीं, इस पर मान ने कहा कि यही दो खाली कुर्सियां बीजेपी की सभी कुर्सियां खाली करवाएंगी।
मान ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय जुमला पार्टी बन गई है।


केजरीवाल के एक-एक निवाले पर रख रहे नजर :
लोगों को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भावुक होकर कहा कि मेरे पति की गलती क्या है। उन्होंने दिन रात दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उन्हें शुगर की बीमारी के बावजूद जानबूझकर जेल में डाला गया। यह तानाशाही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल 20 साल से शुगर के मरीज हैं। वह पिछले 12 साल से 50 यूनिट इंसुलिन रोज लेते हैं, लेकिन ये लोग अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं। केजरीवाल के जेल में आम और मिठाई खाने के ईडी के आरोपों पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग सच ही कहते हैं कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, तभी कैमरे लगाकर केजरीवाल के एक-एक निवाले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed