फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no drinking water in the community center of Sector-23, insects are crawling on the floor, players could not sleep

Panchkula News: सेक्टर-23 के कम्युनिटी सेंटर में पीने के लिए पानी तक नहीं, फर्श पर रेंग रहे कीड़े, सो नहीं पाए खिलाड़ी

Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water in the community center of Sector-23, insects are crawling on the floor, players could not sleep
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को 6वें राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। एक तरफ खिलाड़ी अपनी मेहनत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आतुर हैं, वहीं खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें ऐसी जगह ठहराया गया है, जहां पेयजल की किल्लत के साथ कमरे और शौचालय भी साफ नहीं हैं। पंखे ऐसे रेंगते हैं कि रात के समय खिलाडिय़ों को हॉल में घुटन महसूस हो रही है। कई जगह खिलाड़ियों को फर्श पर कीड़े भी नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार से कुछ खिलाड़ियों को पंचकूला के सेक्टर-23 के कम्युनिटी सेंटर में ठहराया गया है। यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। शौचालय गंदा पड़ा है और फर्श पर कीड़े रेंग रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार पूरी रात खिलाड़ी सो नहीं पाए, जिसका असर शनिवार को उनके खेल पर भी पड़ा।
विज्ञापन


रूम औैर शौचालय पड़े हैं गंदे
कम्युनिटी सेंटर के रूम और शौचालय गंदे पड़े हैं। यहां पीने का पानी तक का बंदोबस्त भी नहीं है। एक हॉल के अंदर कई खिलाड़ियों को ठहराया गया है, जिसके चलते घुटन हो रही है। -बानी रावत, खिलाड़ी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद झाड़ू लगा सफाई की, नहीं सो पाए

शुक्रवार की रात हम लोग पंचकूला पहुंचे। जब हम रात को ठहरने के लिए सेक्टर-23 कम्युनिटी सेंटर पहुंचे तो फर्श पर कीड़े दौड़ रेंग थे। झाड़ू लगाने के बाद जब गद्दे बिछाए गए तो सोने लायक स्थिति नहीं बनी। पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। -प्रियंका, अंबाला, खिलाड़ी

एक हॉल के अंदर कई महिला खिलाड़ियों को ठहराया गया है। कम्युनिटी सेंटर में लगा पंखा धीरे-धीरे चल रहा है। हॉल के अंदर घुटन हो रही है। पूरी रात हम लोग सो नहीं पाए। -शालिनी, फरीदाबाद



सेक्टर-23 कम्युनिटी सेंटर में गंदगी का आलम है। इस तरह की व्यवस्था में ठहराना कहां तक उचित है। खेल विभाग को व्यवस्था ठीक से करनी चाहिए। -राशि, खिलाड़ी
मुख्यमंत्री ने कबड्डी मैच से कराया शुभारंभ
खेल महाकुंभ में प्रदेशभर से 15,410 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ का कबड्डी मैच से शुभारंभ करवाया। 26 अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 22 जिलों के खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, निदेशक संजीव वर्मा, अंतरराष्ट्रीयस्तर के खिलाड़ी बबीता फोगाट और दीपक हुड्डा सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed