फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no dispensary in the sector established 18 years ago and no government school

18 साल पहले बसाए सेक्टर में डिस्पेंसरी है न सरकारी स्कूल

Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is no dispensary in the sector established 18 years ago and no government school
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 18 साल पहले बसाए सेक्टर-27 में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अकाल है। सेक्टर में न तो डिस्पेंसरी है, न ही सरकारी स्कूल। यहां तक कि सेक्टर में अभी तक मार्केट भी विकसित नहीं हुई है। लोगों को माचिस खरीदने के लिए भी सेक्टर-25, रामगढ़ या फिर जयसिंह पुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर के लोगों ने प्राधिकरण से सामान्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस सेक्टर में लावारिस पशुओं की समस्या भी विकराल रूप लेती जा रही है। सेक्टर के खाली प्लाट और बर्म पर जंगली घास उगी रहती है। उसे खाने के लिए लावारिस पशु सेक्टर में भारी संख्या में घूमते रहते हैं। कई बार आपस में भिड़ने के कारण ये पशु वाहनों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। कई बार तो लोगों को भी अपना शिकार बना लेते हैं, उन पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन

पार्क में लगा रखी हैं सब्जियां
सेक्टर में पार्क की देखभाल भी नहीं की जा रही है। यहां न तो कोई माली है, न ही पानी की व्यवस्था। स्थानीय लोगों ने पार्क में सब्जियां लगा रखी हैं। पार्क में उगाई सब्जियों को कोई नुकसान न पहुंचा दे इसलिए उन पर कांटेदार पौधे भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही सेक्टर अंधेरे में डूब जाता है। स्ट्रीट लाइट नहीं है लोगों के मकानों की लाइटों से जो रोशनी होती है, बस उसी का सहारा रहता है। अंधेरा होने के कारण व्यक्ति का पैदल तो निकला भी मुश्किल हो जाता है। - बलवान सिंह
सेक्टर में सफाई कर्मचारी कभी नहीं आते हैं। जंगली घास उगी हुई है। पार्कों और सड़कों के बर्म नहीं बनाए हैं। कई बार अधिकारियों से इन समस्याओं के बारे में मिल चुके हैं, मगर कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा। - रोहताश शर्मा
सड़कों की हालत बहुत खराब है। बस क्यू शेल्टर भी नहीं है। बस का इंतजार करने के लिए धूप में खड़ा रहना पड़ता है। सेक्टरवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। बीमार होने का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - प्रो. एसके भल्ला
हमें अगर माचिस या सिरदर्द की कोई दवा लेनी हो तो सेक्टर में कोई व्यवस्था नहीं है। या तो हमें सेक्टर-25 जाना पड़ता है, या फिर रामगढ़ और जयसिंह पुर गांव में। 10 हजार की आबादी है सेक्टर की मगर सुविधाएं सिफर हैं। - जगदीश राय

शहर में समान तरीके से विकास कार्य करवाए जाएंगे। अगर किसी भी सेक्टर में लोगों को कोई भी परेशानी है तो उसे दूर किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान की जा सकें। - गगनदीप सिंह, ईओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed