फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   education department haryana refused for summer vacation, 15 days break in e-learning

फैसलाः ग्रीष्मकालीन अवकाश से शिक्षा विभाग का इनकार, ई-लर्निंग में 15 दिन का ब्रेक भी नहीं

Wed, 17 Jun 2020 10:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 17 Jun 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
education department haryana refused for summer vacation, 15 days break in e-learning
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की संभावना अब न के बराबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इससे इनकार कर दिया है। वहीं 11 अप्रैल से चल रही ई-लर्निंग प्रक्रिया में 15 दिन का ब्रेक भी नहीं मिलेगा। मंगलवार को शिक्षा मंत्री कंवर पाल व अधिकारियों के साथ हसला (हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन) की बैठक में इस मांग को खारिज कर दिया गया। पूर्व में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन व हजरस भी इस मांग को उठा चुके थे।
विज्ञापन


हसला ने शिक्षा मंत्री के समक्ष तर्क दिया कि ई-लर्निंग में 15 दिन का ब्रेक ग्रीष्मकालीन अवकाश के तौर पर दें, जिससे विद्यार्थी नई ऊर्जा के साथ पठन-पाठन में लग सकें। वहीं राज्य प्रधान दयानंद, बीर सिंह राणा द्वारा स्कूलों में 100 फीसदी स्टाफ बुलाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। इस पर शिक्षा मंत्री का मानना था कि सभी दफ्तर खुले हुए हैं इसलिए स्कूलों में भी अध्यापकों को हाजिर होकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों की विज्ञान परीक्षा लेने पर शिक्षा मंत्री का रुख सकारात्मक रहा। मंत्री ने कहा कि जल्दी मिनिस्ट्रियल स्टाफ और शिक्षकों के लिए ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाएगा। डीईओ, बीईओ, प्रिंसिपल आदि पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया भी शुरू होगी। टीजीटी गणित, विज्ञान पदों से पीजीटी पर संशोधित नियम-2019 के आधार पर प्रोमोशन केस शीघ्र ही मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की डाइट में एडमिशन खोलने की मांग पर भी शिक्षा मंत्री का रुख सकारात्मक रहा। एडमिशन खोलने पर सरकार विचार करेगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा महावीर सिंह, निदेशक सेकेंडरी जे.गणेशन, निदेशक एलिमेंट्री प्रदीप डागर, एडिशनल डायरेक्टर सुनील नागर, ज्वाइंट डायरेक्टर दिलबाग अहलावत, डिप्टी डायरेक्टर एस. के बांगड़ और हसला की ओर से पवन मोर, राजपाल चहल, प्रवेश राणा, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed