फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is no cleaner or watchman in the government primary school Kalka, security is at the mercy of God

Panchkula News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालका में नहीं कोई सफाईकर्मी और चौकीदार, सुरक्षा राम भरोसे

Thu, 03 Jul 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
There is no cleaner or watchman in the government primary school Kalka, security is at the mercy of God
कालका। राजकीय प्राथमिक पाठशाला (रेलवे) कालका इस समय बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। स्कूल की खिड़कियां व दरवाजे भी दयनीय हालत में है। यह बिल्डिंग हेरिटेज होने के कारण इसमें काम करवाने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेज इस बिल्डिंग में ठहरा करते थे। वहीं आजादी के बाद रेलवे द्वारा 1950 में यह बिल्डिंग हरियाणा सरकार को स्कूल चलाने के लिए दे दी गई थी।
विज्ञापन




स्कूल में फिलहाल कोई चौकीदार भी नहीं है जिसके चलते स्कूल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। स्कूल में उपकरणों के अलावा विद्यार्थियों का रिकॉर्ड संबंधित दस्तावेज रखे होते हैं। खासकर रात के समय स्कूल की सुरक्षा के लिए चौकीदार का होना जरूरी है।
विज्ञापन



राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेलवे में पिछले करीब एक साल से सफाई कर्मचारी न होने के कारण स्कूल के स्टाफ द्वारा ही स्कूल की झाड़-पौछ की जाती है जिससे उन पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बता दें इस स्कूल की इमारत रेलवे के अधीन आती है जबकि स्कूल का संचालन हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस स्कूल में कुल छह कमरे तथा 117 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




किचन गार्डन के लिए पानी की कमी


राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मिड डे मिल के अन्तर्गत चलने वाले किचन गार्डन को मेंटेंन करने के लिए पानी की कमी एक मुख्य समस्या बनी हुई है। स्कूल को जो पानी की सप्लाई मिलती है वह पर्याप्त नहीं है उसमें केवल पीने व अन्य कामों का गुजर-बसर हो पाता है। जबकि किचन गार्डन के लिए जितने पानी की आवश्यकता होती है स्कूल को उतना पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।




अधिकारियों को अवगत कराया गया है।





स्कूल में लगे चौकीदार का हाल ही में देहांत हुआ है। सफाई कर्मचारी की कमी के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है।







राजीव कुमार, स्कूल इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed