{"_id":"627827a79f5be95e11707ecc","slug":"there-is-no-basic-facilities-in-the-big-village-of-barwala-ramgarh-where-do-the-troubled-people-go-pkl-office-news-pkl450034655","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला के बड़े गांव रामगढ़ में नहीं मूलभूत सुविधाएं, परेशान लोग कहां जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला के बड़े गांव रामगढ़ में नहीं मूलभूत सुविधाएं, परेशान लोग कहां जाएं
विज्ञापन
बरवाला। पंचकूला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले बरवाला क्षेत्र के सबसे बड़े गांव रामगढ़ वासी आजकल मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते काफी परेशान हैं। रामगढ़ के पूर्व सरपंच राजकुमार सैनी, रितु कसाना, पूर्व पंच राजेश कुमार, ग्रामीण रामकरण, ज्ञानचंद आदि ने बताया कि उनका गांव पंचकूला के साथ सटा हुआ है और पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर-19 के अंतर्गत पड़ता है। लेकिन आज तक उन्हें गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई जिसके चलते ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरसने को मजबूर है। ग्रामीणों ने कहा कि जबकि सरकार व प्रशासन द्वारा पंचकूला शहर की तरह गांवों को भी सभी मूलभूत सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर यह दावे सिरे चढ़ते कहीं नजर नहीं आ रहे। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में नगर निगम द्वारा जो सीवरेज डाली गई थी उसको अभी भी कई जगह पर चालू नहीं किया गया और उनके गांव में शादी समारोह आदि कार्यक्रम करने के लिए कोई बड़ा सामुदायिक केंद्र भी नहीं है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए न तो कोई पार्क है और न ही बच्चों के खेलने के लिए कोई खेल मैदान है। गांव में कई गलियों की हालत अभी भी खस्ता पड़ी है और गांव की गलियों में रात को रोशनी के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ऐतिहासिक बसंती देवी मंदिर के साथ लगते ऐतिहासिक तालाब का भी आज तक कोई जीर्णोद्धार नहीं हो पाया, वह भी अनदेखी का शिकार हो रहा है। गांव में लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है।
क्या कहना है ग्रामीणों का
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
हमारे गांव रामगढ़ वासी की आबादी 20 हजार के करीब है। यहां पर नौकरी पेशा, व्यापारी, किसान मजदूर, दुकानदार हर तबके के लोग रहते हैं। लेकिन आज भी गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। -राजकुमार सैनी, पूर्व सरपंच।
विज्ञापन
पार्क की व्यवस्था नहीं
हमारे गांव में बच्चों के खेलने, महिलाओं और बुजुर्गों के सैर करने के लिए किसी भी पार्क की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग कैसे स्वस्थ रहेंगे। इस कारण लोग और महिलाएं सुबह शाम सड़कों पर सैर करने को मजबूर हैं। -रितु कसाना, ग्रामीण महिला।
सुविधाएं न मिलने से परेशानी
हर बार चुनाव से पहले सरकार और प्रशासन की ओर से शहरों की तर्ज पर गांवों को भी सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन उनके गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते परेशान हैं। -राजेश कुमार, पूर्व पंच।
जल्द उपलब्ध करवाएंगे सुविधाएं
लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए जल्द ही वार्ड से चुने गए पार्षदों से वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले गांव की समस्याओं की सूची मंगवाकर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। -कुलभूषण गोयल, मेयर नगर निगम, पंचकूला।