फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is a power cut of two to four hours, everyone is worried

Panchkula News: लग रहे दो से चार घंटे बिजली के कट, सभी परेशान

Wed, 12 Jun 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
There is a power cut of two to four hours, everyone is worried
- पंचकूला के घग्गर पार सहित विभिन्न सेक्टरों में बने हैं ऐसे हालात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में लू चलने के साथ एक बार फिर पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। इसके बाद भी बिजली के लगातार अघोषित कटों ने शहरवासियों की दिक्कत बढ़ा दी है। पंचकूला के दस से ज्यादा सेक्टरों में बिजली कट से ऐसे हालात बने हुए हैं। यह कट पानी की सप्लाई के समय लग रहे हैं। तापमान बढ़ने के बाद लोगों ने घरों के लोड बढ़वाए बिना एसी लगा लिया है। इस कारण ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं। लोगों को जनरेटर सेट के माध्यम से महंगी बिजली की व्यवस्था करनी पड़ रही है। रात के समय बिजली कट होने से लोगों के कूलर-पंखे बंद हो रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के बावजूद बिजली सप्लाई ठीक नहीं हो पा रही है।

बिजली का ब्रेकडाउन लगातार जारी
बिजली का ब्रेकडाउन लगातार बना हुआ है। अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। बिजली विभाग की ओर से दिनभर में दो घंटे का
अघोषित कट लगाया जा रहा है। इस कारण परेशानी बढ़ी है।
अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20

बिजली कट चार घंटे लग रहा
रात के समय बिजली कट चार घंटे तक लग रहा है। लगातार शाम के समय कट लगने के कारण दिक्कत हो रही है। अभी तक किसी प्रकार का पुख्ता इंतजाम बिजली विभाग ने नहीं किया है।
विज्ञापन

धर्म सिंह हीरा, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-26

शहर में बिजली कट को नियंत्रित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बिजली विभागग की टीमें दौरा कर रही हैं। जहां भी समस्या आ रही है, उसे हम जल्द ठीक कर बिजली की आपूर्ति चालू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी जिंदल, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed