फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There is a danger of flood in the villages adjacent to the island Kalu Wala and Hussaini Wala

Panchkula News: टापू कालू वाला व हुसैनीवाला से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा

Tue, 12 Aug 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is a danger of flood in the villages adjacent to the island Kalu Wala and Hussaini Wala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को हरिके हेड से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ गया जिससे टापू कालू वाला में बाढ़ का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। टापू कालू वाला सतलुज दरिया से तीनों तरफ से घिरा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि हुसैनीवाला के 17 गांव और 11 पंचायतों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पानी की रफ्तार काफी तेज है।सतलुज दरिया में पानी का स्तर काफी बढ़ चुका है। हुसैनीवाला हेड से भी पानी छोड़ा जा रहा है जिससे गुरुहरसहाए, जलालाबाद और फाजिल्का के गांव में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यदि बाढ़ आती है तो किसानों की धान की फसल के साथ सब्जी की फसल भी खराब हो जाएगी। मंगलवार को सीमावर्ती गांव का दौरा करने के लिए सीनियर नेता सुखपाल सिंह नन्नू भी पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने नहरी विभाग के अधिकारियों के साथ हुसैनीवाला हेड और सरहदी गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बारिश होने और हरिके हेड से पानी छोड़ने के कारण सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन अभी तक बाढ़ का खतरा नहीं है। सभी इंतजाम पूरे किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed