{"_id":"625f16f547eb8b02656c3375","slug":"there-is-a-big-difference-between-reel-and-real-life-bakshi-pkl-office-news-pkl448040247","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील और रियल लाइफ में है बहुत अंतर होता है: बख्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील और रियल लाइफ में है बहुत अंतर होता है: बख्शी
विज्ञापन
फोटो सहित...संशोधित....शीर्षक सुधारा गया है..
रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर होता है: बख्शी
- कालका पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मनोज बख्शी
- फिल्म मिशन मजनू में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगे
सौरव यादव
कालका। खबरों से पुराना रिश्ता है। शूटिंग की व्यस्तता से जब भी समय मिलता है तो मोबाइल में अमर उजाला का ईपेपर खोलकर शहर की खबरें पढ़ लेता हूं। उक्त शब्द बॉलीवुड अभिनेता मनोज मनोज बख्शी ने कहे। वह मंगलवार को शिमला से दिल्ली जाते हुए कालका में अपने रिश्तेदार के यहां कुछ समय के लिए रुके थे। मनोज बख्शी ने बताया कि जल्द ही वह फिल्म मिशन मजनू में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा व अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर है। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर मे काम किया है इसलिए वह प्रत्येक रोल आसानी से कर लेते हैं। वह गोविंदा, ऋषि कपूर, नीतू सिंह, रणबीर कपूर, खान और कपूर परिवार के साथ काम कर चुके हैं।
कई फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय
मनोज बक्शी दो दूनी चार, जब तक है जान, हेट स्टोरी, नो वन किल्ड जेसिका, गोरी तेरे प्यार में, बेशर्म, मदारी, हैप्पी भाग जाएगी, जनूनियत, भंवरे, मुआवजा जैसी फिल्मों में जलवा बिखेर चुके हैं। लेकिन बजरंगी भाईजान ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। बता दें कि मनोज मनोज बख्शी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस अफसर के रोल में नजर आए थे, जोकि मूवी में सलमान खान का कालर पकड़ उनसे पूछते हैं कि तुम पाकिस्तान में कैसे घुस आए। वह मूवी में सलमान खान को थप्पड़ भी जड़ते नजर आ रहे हैं। उक्त फिल्म ने मनोज मनोज बख्शी को एक अलग पहचान दिलाई थी। लोगों ने उनके इस किरदार को खूब सराहा था।
अवसर मिला तो देश सेवा के लिए राजनीति में आउंगा
मनोज बख्शी ने कहा कि यदि अवसर मिला तो देश सेवा के लिए राजनीति में आएंगे। उन्होंने सरकार से आह्वान किया है कि जो लोग टैक्स अदा करके अपनी ड्यूटी निभा रहें हैं उनके लिए जरूर सोचें। फिल्म में सीन कटने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा चलता रहता है। उनके साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है। इसे माइंड नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
...जब पूरी यूनिट को भागना पड़ा
अभिनेता मनोज बख्शी ने बताया कि जो फिल्म में दिखता है वह सच नहीं होता है, लेकिन दर्शक कुछ क्षण के लिए उसे सच मान लेते हैं। उन्होंने सोहेल खान के साथ हुई एक घटना को शेयर किया। उन्होंने कहा कि सोहेल खान अपनी पूरी टीम के साथ लड़ाई का एक सीन शूट कर रहे थे। इस दौरान वहां के कुछ स्थानीय बदमाश सेट पर पहुंच गए और भिड़ गए। बात इतनी बड़ गई की सोहेल खान सहित पूरी यूनिट को वहां से भागना पड़ा था। यह बात उन्हें सोहेल खान ने ही बताई थी।