फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There are pits on the Barwala-Derabassi road, people losing their lives in accidents

बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, हादसों में जान गंवा रहे लोग

Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
There are pits on the Barwala-Derabassi road, people losing their lives in accidents
सड़क पर पानी से भरे पड़े गड्ढे। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। बरवाला -डेराबस्सी सड़क बस स्टैंड से लेकर पंजाब सीमा तक बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इस कारण राहगीरों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरवालावासी विशाल राणा, संजय शर्मा, राजपाल सैनी, क्षेत्र वासी ऋषि पाल, कुलदीप, कमल, मोंटी, गुरप्रीत, अंकित, राहुल, सागर व मिलन ने बताया कि बरवाला बस स्टैंड से पंजाब सीमा तक पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़क करीब दो महीने से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस समस्या के हल करने बारे अवगत कराया गया है, लेकिन विभाग की ओर से इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक व लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम इसी सड़क पर एक हादसे में एक व्यक्ति व दो बच्चों की मौत हो गई। सड़क के टूटकर गड्ढों में तब्दील होने के चलते भी यहां पर सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैचवर्क लगा कर खानापूर्ति करता है विभाग
कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने टूटी सड़क को लेकर व विभाग द्वारा इसकी मरम्मत न किए जाने पर पीडब्ल्यूडी के प्रति रोष जताया। लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा कई बार इस सड़क पर पैचवर्क लगा कर खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन कुछ दिनों के बाद यह सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाती है। लोगों ने बढ़िया सामग्री लगाकर इस सड़क की सही ढंग से मरम्मत करवाए जाने की मांग की है ताकि समस्या से निजात मिल सके।
कोट...
बरसात के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। जल्द ही इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएग।
-तरुण शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी
क्या कहना है लोगों का
हादसों में रोजाना हो रहा इजाफा
बरवाला बस स्टैंड से लेकर पंजाब सीमा तक सड़क टूट जाने से आए दिन सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है, लेकिन विभाग कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है। विभाग को समस्या का जल्द हल करना चाहिए।
- विशाल राणा, कस्बावासी
समस्या को अनदेखा कर रहा विभाग
यह सड़क करीब दो महीने से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील पड़ी है, लेकिन विभाग की ओर से इस सड़क की मरम्मत करवाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
-गुरनाम सिंह, भगवानपर
मरम्मत के थोडे़ दिन बाद फिर पड़ जाते हैं गड्ढे
विभाग की ओर से सड़क पर मरम्मत के नाम पर पैचवर्क लगाकर खानापूर्ति कर दी जाती है जो थोड़े दिनों के बाद फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाती है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं

-वकील सिंह, कस्बावासी
जल्द दोबारा करवाई जाए सड़क की मरम्मत
टूटी सड़क में बने गड्ढों में गिरकर आए दिन वाहन चालकों को जान व माल की हानि उठानी पड़ रही है। विभाग को समय रहते इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए ताकि लोगों को समस्या से छुटकारा मिल सके।
-राजेंद्र जैन, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed