फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thefts are increasing in the civil hospital, there are not enough security guards

Panchkula News: सिविल अस्पताल में बढ़ रहीं चोरियां, नहीं हैं पर्याप्त सुरक्षा गार्ड

Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Thefts are increasing in the civil hospital, there are not enough security guards
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड
अस्पताल से दवाएं, बच्चा, बैग चोरी सहित कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं
विज्ञापन

रात के वक्त सिक्योरिटी गार्डों की कम होती है संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। बीते महीनों में बच्चा चोरी, दवा चोरी और अस्पताल से मरीज का बैग चोरी हो चुका है, जिसमें मोबाइल फोन और कैश था। अस्पताल में 12 सिक्योरिटी गार्ड हैं और ये सिर्फ दिन में ही रहते हैं। रात के वक्त गार्डों की संख्या अधिक होनी चाहिए क्योंकि अस्पताल में महंगी मशीनें और अन्य जरूरी सामान होता है। मरीजों को अस्पताल में खुद की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुरक्षा के लिए लापरवाही बरत रहा है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।

तीन से चार गार्ड हो हैं
जानकारी मिली है कि अस्पताल में रात के वक्त महज तीन से चार गार्ड ही रहते हैं। अस्पताल में कुल 35 गार्ड नियुक्त किए गए हैं लेकिन इसमें से दस सुरक्षाकर्मियों को नेताओं और अधिकारियों के कोठी पर तैनात किया गया है। इस कारण अस्पताल में सिर्फ तीन शिफ्ट में सिर्फ 25 गार्ड तैनात किए गए हैं। सुबह से दोपहर और दोपहर से शाम की शिफ्ट के बाद रात में तैनाती के लिए सुरक्षाकर्मियों की कमी हो जाती है। दोनों शिफ्ट में कुल 24 गार्ड तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन



इमरजेंसी में सिर्फ एक गार्ड
अस्पताल में रात के वक्त इमरजेंसी में सिर्फ एक गार्ड ही होता है। इसके अलावा बच्चा वार्ड में कोई गार्ड नहीं होता और ऊपर के तल को जाने के लिए लिफ्ट के पास भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। पूरे अस्पताल में रात के वक्त तीन गेट खुले मिले, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए थे। मरीजों और तीमारदारों के बारे में किसी भी तरह से कोई पूछताछ नहीं की जा रही थी। सी ब्लॉक की तरफ भी सुरक्षा के लिहाज से गार्ड की तैनाती नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस चौकी के जवान नहीं लगाते गश्त

अस्पताल में बने सेक्टर-6 पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी अस्पताल परिसर में गश्त के लिए नहीं आते। वह किसी घटना होने का इंतजार करते रहते हैं। रात के वक्त इमरजेंसी के गेट से पूरे अस्पताल परिसर में न तो पुलिसकर्मी होते हैं और न ही सिक्योरिटी गार्ड।




अस्पताल में 64 सीसीटीवी कैमरे खराब

अस्पताल में लगे 64 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। 93 सीसीटीवी कैमरे ही चल रहे हैं। अस्पताल ने 100 सीसीटीवी लगाने की मांग की है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। फिलहाल 20 से 22 सिक्योरिटी गार्डों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed