{"_id":"6a15fece0f30a021e802d8ae","slug":"theft-worth-lakhs-targets-vacant-flat-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136845-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बंद फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बंद फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी-डॉलर समेत जेवरात ले उड़े चोर
सेक्टर-20 में ताला तोड़कर वारदात, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित एक फ्लैट में अज्ञात चोर ताला तोड़कर नकदी, विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब सोसायटी की प्रधान ने फ्लैट मालिक के परिवार को फोन कर सूचना दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पार्थ कौरा ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक बैंक में कार्यरत हैं और नौकरी के कारण परिवार सहित किराये के फ्लैट में रह रहे हैं। उनके पिता दीपक कौरा पंचकूला स्थित फ्लैट में अकेले रहते थे, लेकिन 4 मई 2026 को वह भी गुरुग्राम चले गए थे। इसके बाद फ्लैट बंद पड़ा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार 25 मई को सोसाइटी की प्रधान का फोन आया कि उनके फ्लैट में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ पंचकूला पहुंचे। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि चोर 30 हजार रुपये नकद, 900 अमेरिकी डॉलर, करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण, चार चांदी की कटोरियां, दो चांदी के गिलास और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। चोरी हुए दस्तावेजों में उनकी बहन प्रिथा कौरा का ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।