फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft in Sector-11: Woman went to deposit children's fees, two thieves made away with jewelery and cash worth lakhs in 15 minutes

सेक्टर-11 में चोरी : महिला गई बच्चों की फीस जमा कराने, दो चोर 15 मिनट में लाखों के गहने और नकदी ले उड़े

Tue, 20 Feb 2024 03:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Theft in Sector-11: Woman went to deposit children's fees, two thieves made away with jewelery and cash worth lakhs in 15 minutes
घर का मेन दरवाजा लोहे की एंगल से तोड़ा, घर के मालिक के अनुसार तीन साल में चोरी की तीसरी वारदात हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 में दिनदहाड़े एक व्यापारी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। सोमवार को महिला दिन में करीब साढ़े 11 बजे घर को ताला लगाकर बच्चों की फीस जमा कराने गई थी। 12 बजे दो युवक दीवार फांदकर घर में घुसे। 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और सवा 12 बजे पैदल ही फरार हो गए। साढ़े 12 बजे महिला घर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां खुली हुईं थीं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।
सेक्टर-11 निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बच्चों की स्कूल फीस जमा करने गई थी। जब साढ़े 12 बजे वापस घर पहुंची तो घर के मेन गेट पर ताला लगा था। जब अंदर पहुंचीं तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था। आरोपियों ने लोहे के जिस एंगल से दरवाजा तोड़ा था, वह अंदर ही पड़ा था। घर की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 12 बजे दो लड़के पैदल घर के सामने से गुजरे। उनके पीछे भी दो लड़के आ रहे थे। आगे जा रहे लड़कों ने पीछे वालों को अंदर की तरफ इशारा किया।
विज्ञापन

इसके बाद पीछे चल रहे दोनों लड़के दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने लोहे के एंगल से घर का मेन दरवाजा तोड़ दिया। करीब 15 मिनट बाद 12.15 बजे दोनों सामान लेकर पैदल ही फरार हो गए। सूचना पाकर सेक्टर-5 थाना एसएचओ, सेक्टर-10 पुलिस चौकी के कर्मचारी और क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सैंपल लिए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापा मारी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मंदीप ढांडा ने बताया कि घर के मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में तीसरी चोरी
पंकज गुप्ता ने बताया कि तीन साल में उनकी तीसरी चोरी हुई है। पहली चोरी फरवरी 2022 की रात बुढ़नपुर में रात के समय उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप और लाखों रुपये ले गए थे। सितंबर 2023 में उनके घर से साइकिल चोरी हुई थी। बता दें कि इन दिनों शहर में चोर सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों चंडीमाता मंदिर में लाखों के माता के आभूषण, दान पात्र से नकदी चोरी हो गई थी।इस मामले में पुलिस आज तक आरोपियों तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed