{"_id":"68263c7d0caac241830f3abc","slug":"theft-in-nris-closed-house-incident-captured-on-cctv-panchkula-news-c-80-1-spkl1018-102542-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एनआरआई के बंद घर में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एनआरआई के बंद घर में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढिलवां (कपूरथला)। नारंगपुर गांव में एक एनआरआई के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एनआरआई जसवीर सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी नारंगपुर के दामाद मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके ससुराल वाले विदेश अमेरिका में रहते हैं। वह और उनकी पत्नी घर की देखभाल करते हैं तथा 12 मई को वे गांव नारंगपुर आए थे और घर की सफाई करके चले गए थे। गांव से सूचना मिली कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा व ग्रिल टूटी हुई थी, जिसके जरिये चोर घर में दाखिल हुए, जिन्होंने घर में रखा काफी सामान लूट लिया और कुछ सामान तोड़ भी दिया।
उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि घर से क्या सामान चोरी हुआ है। जब घर के मालिक आएंगे या उनसे संपर्क करेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि घर से कौन-कौन सी चीजें चोरी हुई हैं। यह भी बताया गया कि चोरों की पूरी हरकत उनके घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इसमें दो चोर मुंह बांधकर घर के अंदर घुसते साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है।