फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   theft in house

एसबीआई कालोनी में चोरों के फिर उड़ाई पुलिस की नींद

Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
theft in house
एमडीसी स्थित एसबीआई कालोनी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जहां, चोरों ने चंद दिन पहले ही लंदन गई उक्त कालोनी निवासी एनआरआई महिला के घर से लाखों के सामान पर हाथ साफ किया था। वहीं, अज्ञात चोर फिर से एक बंद घर को निशाना बना गए। चोरों ने मकान से करीब दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। एसबीआई कालोनी निवासी रोहित ने पुलिस को वारदात की शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कालोनी में किराये पर रहते हैं। घर में चोरी के समय वह हिमाचल प्रदेश स्थित बिलासपुर में थे। बताया कि 24 अगस्त को पड़ोसी ने उन्हें फोन पर उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। फिर वह 25 अगस्त को घर लौटे तो वहां पुलिस मौजूद थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर के ताले टूटे थे। उन्होंने मकान में रखे सामान की जांच की तो काफी कीमती सामान चोरी पाया। शिकायतकर्ता ने घर से करीब दो लाख रुपये का कीमती सामान चोरी होने की शिकायत की है। थाना मनसा देवी पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed