फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   theft in house

डेढ़ साल में एनआरआई की कोठी को दोबारा चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी

Thu, 22 Aug 2019 12:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft in house
मनसा देवी थाने के अंतर्गत आने वाली एसबीआई कालोनी में चोरों ने खाली पड़ी कोठी से लाखों का माल उड़ा लिया। डेढ़ साल में दूसरी बार इस कोठी को निशाना बनाया गया है। खास बात यह है कि शातिरों ने ड्राइंग रूम में बैठकर आराम से शराब पी, इसके बाद तसल्ली से चोरी की। मनसा देवी कांप्लेक्स थाना पुलिस ने पड़ोसी परमजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परमजीत ने बताया कि कोठी की मालकिन नीलम करीब 15 दिनों से अपने बेटे के पास लंदन में हैं। नीलम बहल का बेटा तुषार बहल, बेटी पूजा बहल लंदन में ही रहते हैं। हमने ही उन्हें चोरी की सूचना दी है। डेढ़ साल पहले भी इसी कोठी में चोरी हुई थी, तब करीब 15 लाख रुपये के सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन

खिड़की की ग्रिल तोड़कर कोठी में घुसे
परमजीत सिंह ने बताया कि कोठी नंबर-16 में पीछे से चोर कोठी में दाखिल हुए। पहली मंजिल की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे। यहां चार से अधिक कमरे पूरी तरह खंगाले। इसी बीच उन्हें शराब की बोतलें दिख गईं तो चोरों ने ड्राइंग रूम में बैठकर शराब पी। इसके बाद आराम से चोरी करके फरार हो गए। चोरों की संख्या तीन से चार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने लिए सभी सैंपल
चोरी की सूचना मिलने के बाद फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उसने बिखरे पड़े सामान के सैंपल लिए। सैंपल लेने के साथ फोरेंसिक टीम ने शराब की बोतल, गिलास, जूस की बोतल से भी सैंपल इकट्ठा किए हैं।
यह सामान हुआ है चोरी
कोठी से दो एलसीडी, दो सिलिंडर, लैपटॉप, साड़ियां, बैटरी, इनवर्टर, बर्तन चोरी हुए हैं। इसके अलावा जेवरात के खाली बॉक्स भी मिले हैं। नीलम बहल लंदन से पुलिस को लिस्ट भेजेंगी। इसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच करेगी।
लोगों का कहना है-नहीं होती पुलिस गश्त
कालोनी निवासी रीता रानी ने बताया कि कभी एसबीआई कालोनी में पुलिस की गश्त नहीं होती। इसीलिए यहां चोर सक्रिय हैं। खाली मकानों को आसानी से निशाना बनाया जा रहा है। एसबीआई कालोनी में बड़ी बड़ी झाड़ियां हैं। इन्हें भी निगम की ओर से नहीं काटा गया है।

निगम को लिखा है लेटर
मनसा देवी कांप्लेक्स थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि एसबीआई कालोनी और थाने के अंदर आने वाले एरिया में बड़ी झाड़ियां साफ कराने के लिए निगम को लेटर लिखा है। थाने के अंदर आने वाले एरिया में लाश भी मिली थी। इसी को लेकर थाने की ओर से लेटर लिखा गया लेकिन नगर निगम ने कोई सफाई नहीं की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के बाद मौके पर एसबीआई कालोनी में पुलिस और फोरेंसिक टीमें पहुंचीं। सभी जगह के सैंपल ले लिए गए हैं।
- यशदीप सिंह, थाना प्रभारी, मनसा देवी कांप्लेक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed