फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   theft in house

साधु का भेष धरकर आए शातिर चोर ने घर में अकेले युवक को किया बेहोश, नगदी के साथ साथ चुराई ज्वैलरी मामला दर्ज

Wed, 17 Jul 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
theft in house
पिंजौर: शिकायतकर्ता का परिजन कमरे की ओर ईशारा करता हुआ जिसमें से शातिर चोर ने ज्वैलरी और नगदी चुर? - फोटो : PKL OFFICE
साधु का भेष धरकर भीख मांगने आए शातिर चोर ने घर में मौजूद युवक को बेहोश कर घर में रखी ज्वैलरी और 50 हजार रूपये नगदी चुरा ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के चाचा हरमीत सिंह निवासी गांव खेड़ा बसौंला ने बताया कि घटना के दौरान उसका 25 वर्षीय भतीजा मंदीप घर में अकेला था जिस दौरान एक भीख मांगने वाला बाबा उसके पास आया और उससे पानी मांगा।
विज्ञापन

फिर अचानक आरोपी बाबा ने उसके भतीजे के ऊपर कुछ किया और वह बेहोश गया। करीब आधे घंटे के बाद जब उसके भतीजे को होश आया तो उसने अपने परिजनों को उसके साथ हुई वारदात की जानकारी दी। घर के अंदर जब देखा तो शातिर चोर भीख मांगने के नाम घर में रखी नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गया। हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गांव निवासियों ने अज्ञात चोर को गांव के जंगलों में भी खोजने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाये। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता मंदीप सिंह निवासी गांव खेड़ा बसौंला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक बाबा उसके पास भीख मांगते हुआ उसके पास आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह आरोपी बाबा को भीख देखने लगा तो उसने शिकायतकर्ता की उंगली पकड़ ली और चालाकी करते हुए उसकी उंगली से पानी निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह देख कर वह डर गया, तो उसी दौरान आरोपी बाबा ने उसके ऊपर वही पानी डाल दिया जिससे वह बेहोश हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने देखा कि घर की पेटी में रखे सोने के आभूषण और नकद 50 हजार रुपये गायब थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed