फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft at the Ancient Mata Temple in Morni

Panchkula News: मोरनी के प्राचीन माता मंदिर में चोरी

Wed, 27 May 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Theft at the Ancient Mata Temple in Morni
दानपात्र तोड़ नकदी और चांदी के आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र के एक प्राचीन माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के समय मंदिर में घुसे और दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी व चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली। मौके पर देखा गया कि दानपात्र को किसी औजार की मदद से तोड़ा गया था। चोर दानपात्र में रखी करीब 20 से 21 हजार रुपये की नकदी, चांदी की चेन और नकदी से बनी माला चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि कैमरों की रिकॉर्डिंग जांच के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम और मोरनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed