फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Theft at Shiva temple sparks outrage in the area; locals are searching for the accused.

Panchkula News: शिव मंदिर में चोरी से क्षेत्र में रोष, आरोपी की तलाश में जुटे स्थानीय लोग

Wed, 15 Jul 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Theft at Shiva temple sparks outrage in the area; locals are searching for the accused.
न्यू महादेव कॉलोनी के मंदिर से सामान चोरी होने के बाद समाजसेवी ने लोगों से मांगी जानकारी, पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। न्यू महादेव कॉलोनी के मुख्य गेट के पास स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास चोरी करने वाले की पहचान या घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तत्काल उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी ने घटना के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो या उसके पास सीसीटीवी फुटेज अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हो तो उसे साझा करें, ताकि आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी जैसी घटनाएं लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed