{"_id":"68c87768ab62f41d6e017740","slug":"the-young-man-converted-his-religion-and-married-the-girl-panchkula-news-c-87-1-pan1011-126959-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवक ने धर्म परिवर्तन कर युवती से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युवक ने धर्म परिवर्तन कर युवती से की शादी
विज्ञापन
पंचकूला। लापता 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने पटियाला से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को अदालत पेश किया जहां युवती ने बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से पंचकूला निवासी लक्की उर्फ सलमान के साथ हिंदू रीति-रिवाज के तहत शादी की है। सलमान ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि युवती के पिता ने 10 सितंबर को सूचना दी थी कि उनकी बेटी दवाई लेने रायपुररानी गई थी और उसके बाद वह नहीं लौटी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और युवती के मोबाइल की ट्रैकिंग के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया और 15 सितंबर को युवती को पटियाला से बरामद कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले तीन साल से इंस्टाग्राम के जरिये लक्की उर्फ सलमान को जानती थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली। 10 सितंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। युवती ने अदालत में भी बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की और सलमान ने परिवार की असहमति के चलते हिंदू धर्म अपनाया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच और युवती के अदालती बयान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला सामने नहीं आया।