फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The work of two community centers of Sector-7, 10 under construction worth Rs 12.40 crore has not been completed.

Panchkula News: 12.40 करोड़ से निर्माणाधीन सेक्टर-7, 10 के दो कम्युनिटी सेंटरों का काम नहीं हुआ पूरा

Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The work of two community centers of Sector-7, 10 under construction worth Rs 12.40 crore has not been completed.
पंचकूला। शहर में दो कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-7 और 10 में 12.40 करोड़ की लागत से बनाया जाना है, लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण एक साल से इसका काम बंद है। अभी इसी माह दोबारा टेंडर हुए हैं लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। कम्युनिटी सेंटर की कमी की वजह से सेक्टर सहित शहर के लोगों को शादी और अन्य समारोहों के लिए अलग गेस्ट हाउस और होटल बुक करने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। कम्युनिटी सेंटरों को वर्ष 2022 में बनाने का काम शुरू हो गया था। इसमें शहर के सेक्टर-7 का सामुदायिक केंद्र पांच करोड़ 20 लाख रुपये में बनाया जाना है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-10 का कम्युनिटी सेंटर पर सात करोड़ बीस लाख रुपये खर्च होने हैं। सेक्टर -10 कम्युनिटी हाल में दो बैंक्वेट हाल बनाए जाने हैं। इसमें छह सौ लोगों के बैठने की क्षमता हो। इसमें किचन और पैंट्री भी बनाई जानी है। बैंक्वेट हाल में पार्टीशन की भी सुविधा होगी, जिसमें 150 -150 लोगों के छोटे कार्यक्रम हो सकेंगे। पहली मंजिल पर बैंक्वेट हॉल में छह कमरे, बैडमिंटन कोर्ट, खेल रूम बनने हैं। दूसरी मंजिल पर एक हाल, लाइब्रेरी और छह कमरे होंगे। शहर की मांग को देखते हुए बड़ा मैरिज पैलेस, लाइब्रेरी सहित अन्य निर्माण भी होना था, लेकिन अभी तक इनका काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

काम शर्तों के अनुरूप नहीं मिलने पर किया बंद
शहर के सेक्टर -7 कम्युनिटी सेंटर का काम शर्तों के अनुरूप नहीं पाया गया था। फिक्स रेट और लगाने वाले सामान में फर्क मिला था। इसलिए इनका काम रोक दिया गया। अभी इन कामों की अप्रूवल मिल गई है। इसके बाद काम शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को बाहर जाने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। दोनों सेक्टरों में कम्युनिटी सेंटर नहीं बनाए जाने के कारण यह हालात बने हैं। अभी सेक्टर के लोगों को शादी विवाह में बाहर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिटी सेंटर का काम पूरा करने के लिए ठेकेदारों के निर्देश दिए गए हैं। इसका टेंडर अलॉट किया गया है। अगर ठेकेदार मानक के अनुरूप काम नहीं करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - कुलभूषण गोयल, महापौर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed