फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The work of restoring the ancient form of Diwan Todar Mal Haveli is 30 percent complete: Sandhawa

दीवान टोडर मल हवेली के प्राचीन स्वरूप को बहाल करने का कार्य 30 प्रतिशत पूरा : संधवा

Thu, 12 Jun 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The work of restoring the ancient form of Diwan Todar Mal Haveli is 30 percent complete: Sandhawa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने ऐतिहासिक दीवान टोडर मल हवेली के प्राचीन स्वरूप को बहाल करने के लिए दीवान टोडर मल हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही भविष्य की योजना के बारे में फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और गुरदेव सिंह देव मान भी मौजूद रहे।

संधवां ने कहा कि इस बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहर को संभाले रखने की पहल के तहत प्रथम चरण के तौर पर करीब 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि शहीदों की इस महान धरती पर स्थित ऐतिहासिक दीवान टोडर मल हवेली के निर्माण में निस्वार्थ सेवा देकर दीवान टोडर मल हेरिटेज फाउंडेशन युवा पीढ़ी के लिए एक अमूल्य विरासत को संभाल कर रख रहा है। पंजाब सरकार भी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में हर संभव सहयोग दे रही है। संस्था के अध्यक्ष लखविंदर सिंह काहनेके ने कहा कि फाउंडेशन दीवान टोडर मल हवेली को प्राचीन रूप देने के लिए तीन चरणों में काम करवा रही है। मौके पर फाउंडेशन के सदस्य सतनाम सिंह संधू (यूएसए) संरक्षक, ज्ञान सिंह संधू संस्थापक एवं संरक्षक, रानी प्रीति सिंह नाभा मुख्य नेता, करनैल सिंह माइक संधू (यूएसए) संरक्षक एवं मुख्य नेता, बहादुर सिंह (यूएसए), अजयपाल सिंह बाठ (यूएसए) संरक्षक, हरमेश सिंह वरिष्ठ नेता, हरबंस सिंह तखर, कुलवंत सिंह मनन, हरमेश सिंह (यूएसए) व किरपाल सिंह ब्लॉकीपुर (यूएसए) भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed