फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The woman sold her son with the help of her mother and ASHA worker

Panchkula News: महिला ने मां और आशा वर्कर के साथ मिल बेच दिया बेटा

Mon, 15 Sep 2025 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 15 Sep 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The woman sold her son with the help of her mother and ASHA worker
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। चंद पैसों के लालच एक महिला ने अपनी मां, आशा वर्कर व सरकारी अस्पताल के स्टाफ के साथ मिल अपने ही नवजात बच्चे को बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिन दिनों आरोपी महिला की डिलीवरी हुई उस दौरान महिला का पति आगरा में इलाज करवा रहा था। डिलीवरी होने के बाद महिला ने अपने पति को झूठ बताया कि उसे बेटा हुआ था लेकिन उसकी उसकी मौत हो गई। यह बात सुन सदमे में महिला के पति ने दम तोड़ दिया। इस घटना के एक माह बाद महिला के ससुर ने उसके फोन की रिकाॅर्डिंग सुनी, तो उसने कई राज खोल दिए। इससे पता चला कि महिला ने पैसों की खातिर बच्चा बेचा है। इससे बाद धांधरा रोड के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रहने वाले गजराज सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना दुगरी पुलिस ने धांधरा रोड के रूप नगर इलाके में रहने वाली गजराज की पुत्रवधु रीटा, उसकी मां प्रेमा देवी, आशा वर्कर रेनू, अस्पताल कर्मी कुनाल और राम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गजराज सिंह ने बताया कि उसके बेटे सन्नी की शादी रीटा के साथ हुई थी। कुछ समय पहले उसके सन्नी की तबीयत खराब हो गई। अप्रैल माह में वह बेटे को आगरा अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। जुलाई माह में रीटा ने बेटे को जन्म दिया गया, लेकिन उसने पैसों की खातिर उसे बेच दिया। रीटा ने सन्नी को बताया कि उसने बेटे को जन्म दिया था लेकिन उसकी मौत हो गई। सन्नी की सदमे से अगले ही दिन मौत हो गई। गजराज ने बताया कि सन्नी ने उसे फोन रिकाॅर्डिंग के बारे में बताया था। उसने एक महीने पहले बहु के फोन की रिकाॅर्डिंग सुनी तो उसकी और उसकी मां की बातें सामने आ गईं। उसे पता चला कि उसने अपना बेटा बेच दिया है। उसने सारे सबूत इकट्ठा कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed