फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The weather cooperated, people came out of their homes to cast their votes

Panchkula News: मौसम ने दिया साथ, वोट डालने के लिए घरों से निकले लोग

Thu, 19 Jun 2025 08:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
The weather cooperated, people came out of their homes to cast their votes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हलका पश्चिम की वोटिंग के दौरान इस बार मौसम ने उम्मीदवारों का साथ दिया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बारिश के आसार थे। जैसे ही वोटिंग शुरु हुई उस समय तो ठंडी हवा थी, पर धीरे धीरे गर्मी बढ़ती गई। फिर भी लोग घरों से वोट डालने के लिए निकलते रहे। पांच बजे तक 49.7 प्रतिशत से ऊपर वोटिंग हो चुकी थी। मतदान के दौरान हलका पश्चिम में पूरी तरह से शांति रही। एक दो जगहों पर समर्थकों के बीच कहासुनी हुई।
कोचर मार्केट स्थित मालवा खालसा सीसे स्कूल के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु की पत्नी पूर्व पार्षद ममता आशु का आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के साथ आमना सामना हो गया। आप समर्थकों ने एतराज जताया कि ममता आशु स्कूल के बाहर बेवजह खड़ी हैं। आप समर्थकों ने आरोप लगाया कि वह माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों और कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। पुलिस ने ममता आशु को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गई। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर माहौल खराब करने और पुलिस के दम पर अंदर जाने का आरोप लगाया। संजीव अरोड़ा बूथ चेक करने के लिए मालवा स्कूल के अंदर जाने लगे तो ममता आशु गेट के आगे खड़ी हो गईं और बोलीं कि उम्मीदवार के अतिरिक्त कोई अंदर नहीं जाएगा। जिसके बाद वहां विवाद हो गया। इस दौरान ममता आशु ने कई तरह के आरोप लगा डाले और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला और सभी को शांत किया। जिसके बाद आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा चले गए और ममता आशु भी वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिवा पर अकेले ही बूथों का जायजा लेने जाते रहे पूर्व मंत्री
कांग्रेस सरकार में सुरक्षा घेरे में घिरे रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु वीरवार को अकेले ही हलके में घूमते रहे। वह अपनी एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर हलके की गलियों में जाकर बूथों का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इतना ही नहीं आशु आप और भाजपा व अकाली दल के बूथों पर भी लोगों से मिलते रहे। वहीं सादगी के लिए जाने जाने वाले आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की बात की जाए तो वह भी हर बूथ पर अपने समर्थकों से मिले और उनका हौसला बढ़ाते रहे। संजीव अरोड़ा ने कहा कि पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है बाकी आज फैसला लोगों को करना है जो मशीनों में बंद हो जाएगा।
107 नंबर बूथ पर डेढ़ घंटा देरी से चली मशीन
माडल टाउन स्थित आरएस माडल स्कूल में वीरवार की सुबह वोटिंग शुरु होने में काफी देर हो गई। स्कूल में वोट डालने पहुंचे लोगों को वहां इंतजार करना पड़ा। 107 नंबर बूथ पर ईवीएम मशीन ही नहीं चली। जिस कारण डेढ़ घंटे तक लोगों को वहां इतजार करना पड़ा। वहां हंगामा होने लगा तो पुलिस ने लोगों को शांत किया। जिसके बाद टेक्निकल स्टाफ बुलवाया गया और प्रशासन के आदेश पर मशीन ठीक करने के बाद चलाई गई। जिसके बाद वोटिंग शुरु हुई। एक फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया है। सराभा नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 112 पर वोट डालने पहुंचे राकेश मेहरा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी वोटिंग स्लिप दिखाई, तो पोलिंग अधिकारी ने कहा कि उनकी वोट पहले ही डाली जा चुकी है। इस पर वे हैरान रह गए। राकेश ने सवाल उठाया कि जब मेरी एक वोट किसी और ने डाल दी तो पता नहीं कितनी और फर्जी वोटें डाली जा चुकी होंगी। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने उन्हें दोबारा वोट डलवाने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने मांग की कि पहले उस व्यक्ति को पकड़ा जाए जिसने जाली वोट डाली।
बाहरी इलाकों से आए रहे पार्टियों के समर्थक
हर पार्टी के समर्थन में कई लोग बाहरी इलाकों से आए हुए थे। पंजाब के अलग अलग जगहों से लोग लुधियाना उपचुनाव पर पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो उनके समर्थक भी बाहर से आए थे, जबकि कांग्रेस के समर्थक भी अलग अलग हलकों से थे। भाजपा के समर्थन में पंजाब के अलग अलग शहरों से नेता पहुंचे थे और अकाली दल के भी कई समर्थन बाहर से आए हुए थे।

वोट डालने के लिए कई उद्योगपति भी निकले घरों से बाहर
हलका पश्चिम उपचुनाव काफी अहम समझा जा रहा है। वोट डालने के लिए जहां बड़े घराने के लोग पहुंचे तो वहीं उद्योगपति भी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। प्रशासन और उम्मीदवारों द्वारा बार बार जागरुक करने का कुछ फर्क यह पड़ा कि हर बार कई उद्योगपति ऐसे थे कि जो चुनाव से पहले छुट्टियां मनाने चले जाते थे, इस बार कई ऐसे उद्योगपति और कारोबारी थे जिन्होंने अपने वोट का अधिकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed