{"_id":"6227b4d4da490a5aa9136357","slug":"the-vendor-who-set-up-a-juice-vendor-made-pm-s-dream-come-true-panchkula-will-get-the-honor-of-prime-minister-s-excellence-pkl-office-news-pkl444147347","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस की रेहड़ी लगाने वाले वेंडर ने किया पीएम का सपना साकार, पंचकूला को मिलेगा प्रधानमंत्री एक्सीलेंस का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूस की रेहड़ी लगाने वाले वेंडर ने किया पीएम का सपना साकार, पंचकूला को मिलेगा प्रधानमंत्री एक्सीलेंस का सम्मान
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 में जूस की रेहड़ी लगाने वाले वेंडर राम लखन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार किया तो पंचकूला को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुन लिया गया। कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के कारण जिले को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
उपायुक्त महावीर कौशिक और उनकी टीम ने स्वनिधि योजना की राष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रस्तुति दी थी। प्रस्तुतिकरण में उपायुक्त ने एक वेंडर राम लखन को भी विशेष रूप से शामिल किया था। राम लखन की सफलता की कहानी इसमें प्रमुख रूप से दिखाई गई है। प्रस्तुतिकरण राष्ट्रीय स्तर पर एक उच्चस्तरीय टीम को दिखाई गई। इसके बाद ही प्रदेश में केवल पंचकूला का चुनाव इस अवार्ड के लिए किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोविड-19 की लहर के बाद गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को दो किस्तों में आर्थिक लोन रूपी मदद दी जाती है। पहली किस्त में 10 हजार और दूसरी किस्त में 20 हजार देने का प्रावधान इस योजना के तहत रखा गया है। स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के आर्थिक ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएम के इस कार्यक्रम के तहत पंचकूला नगर निगम में एनयूएलएम के अधीन कार्यरत असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर अक्षिल धरणी के प्रयासों से 1027 गरीब लोगों को पूर्णतया डिजिटल सेवा के तहत प्रशिक्षण दिया गया। कोविड-19 की लहर के बाद गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 1027 लोगों को पूर्णतया डिजिटल सेवा के तहत प्रशिक्षण दिया था। जिले में एनयूएलएम की स्कीम का संचालन नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह और जिला उपायुक्त महावीर कौशिक की देखरेख में हो रहा है। नगर निगम में प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सुपर विजन असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर अक्षिल धरणी करते हैं।
जिलाधीश महावीर कौशिक में राम लखन की कार्यप्रणाली की सराहना कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया है।