{"_id":"6839d7f278692e4f8603ed51","slug":"the-trolley-driver-crushed-two-girls-and-a-boy-to-death-panchkula-news-c-66-1-spkl1006-101622-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्राला चालक ने दो युवतियों और एक युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्राला चालक ने दो युवतियों और एक युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। डबवाली रोड पर ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कालेज के बाहर एक तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार दो युवतियों और एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों का सर ट्राले के टायरों के नीचे बुरी तरह से कुचल गया, जिसके चलते किसी भी मृतक की मौके पर पहचान नहीं हो सकी है।
वही हादसे की सूचना मिलने के बाद वर्धमान चौकी पुलिस के साथ सहारा जन सेवा की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार जोधपुर रोमाणा की तरफ से बठिंडा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान डबवाली रोड पर इंजीनियरिंग कालेज की तरफ जाते रास्ते में हादसा हो गया। जिस जगह पर हादसा हुआ है उस रास्ते को प्रशासन व नगर निगम की तरफ से पहले ही खतरनाक मोड की कैटेगरी में रखा गया है। यहां टी प्वाइट है और आए दिन बादल रोड-डबवाली व बठिंडा शहर की तरफ से आते तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं।