फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The tempo driver first hit the injured person and threw him near the village outpost grid, resulting in his death.

Panchkula News: टैंपो चालक ने पहले मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को गांव चौकी ग्रिड के पास फैंका, मौत

Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The tempo driver first hit the injured person and threw him near the village outpost grid, resulting in his death.
पिंजौर। पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रामपुर सियुड़ी के समीप सड़क पार कर रहे व्यक्ति को पहले लोडिंग टैंपो चालक ने टक्कर मारी। उसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की बजाय तिरपाल में लपेट कर गांव चौकी ग्रिड के पास फैंक कर चला गया। चंडीमंदिर पुलिस से सूचना मिली कि गांव चौकी ग्रिड के पास तिरपाल में लिपट हुआ शव मिला है जिसकी शिनाख्त चरणजीत सिहं निवासी रामपुर सियुड़ी के तौर पर हुई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को शिकायत में मृतक के भतीजे हरदीप सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे सूचना मिली कि उसके चाचा का गांव रामपुर सियुड़ी के सामने एक्सीडेंट हो गया है। जब वह परिजनों सहित मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उसके चाचा चरणजीत सिंह को लोडिंग टैंपो ने टक्कर मार दी है। उसके घायल चाचा को टैंपों का चालक इलाज के लिए टैंपो के पीछे खाली बॉडी में डाल ले गया। उन्होंने आसपास के अस्पतालों में अपने चाचा की खोजबीन शुरू की परंतु उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्हें चंडीमंदिर थाना से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस को तिरपाल में लिपटा हुए एक शव गांव चौकी ग्रिड के समीप मिला है।सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उपरोक्त शव उसके चाचा चरणजीत का है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed